Monday 25 January 2016

बिग बॉस 9 का अवार्ड जीतने के बाद प्रिंस ने किए चौंकाने वाले काम

बिग बॉस 9, शो को जीतने वाले प्रिंस नरुला ने बिग बॉस आवॉर्ड जीतने के बाद बेहद ही चौकाने वाले काम किए। पहले तो प्रिंस ने इस आवॉर्ड को जीतने के बाद शो की प्रतिभागी रहीं किश्वर मर्चेंट को डेडिकट किया है। दूसरा विजेता राशि से 5 लाख रूपये सलमान के 'बीइंग ह्यूमन' को दान किए। उल्लेखनीय है कि प्रिंस नरूला ने घर में किश्वर मर्चेंट को अपनी बहन माना था और दोनों ने साथ-साथ इस घऱ में अच्छा समय बिताया। आपको बता दे कि टास्क के दौरान भी दोनों एक दूसरे का साथ देते नजर आते थे। प्रिंस के बारे में ये भी कहा जाता था कि प्रिंस वही करते हैं जो किश्वर कहती है लेकिन प्रिंस ने सबकी बातों को दरकिनार करते हुए अपने रिश्ते को बखूबी निभाया।

शुरूआती दिनों से ही प्रिंस को एक मजबूत दावेदार माना जा रहा था क्योंकि उनके पूर्ववर्ती कार्यक्रमों के चलते उनके प्रशंसकों की संख्या अधिक थी। प्रिंस ने इस सीजन के फाइनल प्रतिभागी रहे रिषभ सिन्हा, मंदना करीमी और रोशेल राव को पीछे छोड़ते हुए ये किताब अपने नाम किया है। उन्हें 35 लाख रूपये का नकद इनाम मिला है। जिसमें से 5 लाख रूपये सलमान के 'बीइंग ह्यूमन' को दान किए हैं। अभिनेता सलमान खान की मेजबानी वाले इस शो के फिनाले में अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपनी आगामी फिल्म 'फितूर' के प्रोमोशन के लिए अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ शिरकत की थी। कटरीना ने ही प्रिंस को विजेता ट्रॉफी प्रदान की।

No comments:

Post a Comment